नई दिल्ली। Stock Market Update 1:15 PM: शेयर बाजार में की गाड़ी अब पटरी से उतर गई है। सेंसेक्स 81879 के डे हाई से करीब 800 अंक से अधिक फिसलकर 81470 पर आ गया है। अभी 440 अंक नीचे है। जबकि, निफ्टी 173 अंक टूटकर 25125 पर आ गया है। यह डे हाई 25246 से करीब 121 अंक नीचे है।
कमजोर शुरुआत के बाद बाजार पर बिकवाली हो गए। दोपहर 12 बजे के करीब सेंसेक्स 470 अंक लुढ़ककर 81,427.95 पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी ने भी 200 अंकों का गोता लगा दिया। खबर लिखने तक यह 189 अंक गिरकर 25,110.30 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार ने गुरुवार को गिरावट के साथ ही कारोबार शुरू किया था। सेंसेक्स 78 अंक फिसलकर 81,833.78 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 ने 90 अंक लुढ़ककर 25,209.85 के स्तर पर काम शुरू किया।
इससे पहले गुरुवार को बुल और बियर्स में थोड़ी खींचतान देखने को मिली लेकिन अंत में बाजार ग्रीन में ही बंद हुए। सेंसेक्स ने गुरुवार को 0.04 फीसदी की बेहद मामूली बढ़त के साथ 81,911 के स्तर पर कारोबार बंद किया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 25299 पर बंद हुआ।

