Stock Market: सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 81900 के पार, निफ्टी 25299 पर बंद

0
20

नई दिल्ली। Stock Market Closed: शेयर बाजार में गुरुवार को बियर और बुल के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 82,325 के स्तर पर गया, लेकिन बाजार बंद होने तक सारी बढ़त गंवा दी है।

सेंसेक्स गुरुवार को 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 81,911.01 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की स्थिति थोड़ी बेहतर रही और 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 0.18 फीसदी बढ़कर 25,299.35 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में HDFC लाइफ, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, SBI लाइफ इंश्योरेंस और SBI शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में ONGC, HUL, M&M, नेस्ले और पावर ग्रिड कॉर्प शामिल रहे। सेक्टर के रुझान मिले-जुले रहे।

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, निफ्टी PSU बैंक में 0.93 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि निफ्टी मीडिया और निफ्टी बैंक में क्रमशः 0.83 प्रतिशत और 0.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई।