भामाशाह अनाज मंडी में पांच दिन का दीपावली का अवकाश शुरू
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार से वैसे तो पांच दिन का दीपावली का अवकाश शुरू हो चुका है, लेकिन दो दिन पहले जो धान के ट्रक जगह के अभाव में मंडी में प्रवेश नहीं कर पाए थे, उनका ही ऑक्शन आज किया गया। धान के भाव में 100 रुपये क्विंटल की तेजी रही। बाकी जिंसों की नीलामी नहीं हुई। भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2900, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2900 से 3000, बेस्ट टुकड़ी 3000 से 3075, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2300 से 2750, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान 1509 3800 से 4500, धान 1718 4400 से 5000, धान 1847 3800से 4200, धान सुगन्धा 3800 से 4100, धान पूसा-1 4000 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5500 से 7031, सरसो 8000 से 9001,अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8600, चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701,चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5400 से 20500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14500, धनिया ईगल 14000 से 14800, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

