नई फॉक्सवैगन Virtus फेसलिफ्ट का टीजर जारी, जानिए कब होगी लॉन्च

0
26

नई दिल्ली। Virtus facelift: फॉक्सवैगन इंडिया की वर्टस फेसलिफ्ट का सभी को इंतजार है। अगर आप भी इस सेडान के फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। कंपनी ने अपनी इस पॉप्युलर सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल का पहला ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है।

इससे कार के एक्सटीरियर डिजाइन की झलक सामने आई है। नए मॉडल में पहले से ज्यादा शार्प फ्रंट लुक, अपडेटेड लाइटिंग और स्पोर्टी GT डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके इंटीरियर और पूरी फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं किया है। टीजर रिलीज होने से माना जा रहा है कि यह अब जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकती है।

नए डिजाइन
वर्टस फेसलिफ्ट में सबसे बड़े बदलाव इसके फ्रंट में किए गए हैं। कार में पहले की तरह स्लिम हेडलैंप मिलेंगे, जिनके अंदर LED DRL दिए गए हैं। दोनों हेडलैंप के बीच पतली अपर ग्रिल दी गई है, जिसके सेंटर में Volkswagen का लोगो नजर आता है। वहीं, एक तरफ रेड कलर का GT बैज भी दिया गया है। इसके फ्रंट बंपर को पहले से ज्यादा अग्रेसिव बनाया गया है। इसमें ज्योमेट्रिक डिजाइन वाला बड़ा लोअर एयर इनटेक और एज पर नए हॉरिजॉन्टल एलिमेंट दिए गए हैं। नए डिजाइन में अलग से फ्रंट फॉग लैंप नजर नहीं आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने कनेक्टेड LED DRL का ट्रेंड अपनाने के बजाय दोनों हेडलैंप में अलग-अलग DRL दिए हैं।

वैगनआर फेसलिफ्ट भी लिस्ट में
टीजर में कार का ब्लू एक्सटीरियर कलर, डार्क अलॉय व्हील और ब्लैक ORVM भी दिखाई दिए हैं। इसके अलावा मौजूदा शोल्डर लाइन, ट्रेडिशनल डोर हैंडल और स्लोपिंग रूफलाइन को कंटिन्यू रखा गया है। फ्रंट फेंडर पर GT बैज, सिंगल-पेन सनरूफ और शार्क-फिन एंटीना भी नजर आते हैं। पीछे की तरफ स्प्लिट टेललैंप सेटअप में रेड LED लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं, जिन्हें बूट लिड पर डार्क हॉरिजॉन्टल सेक्शन से कनेक्ट किया गया है। साथ ही बूट पर लिप स्पॉइलर भी मिलता है।

इंटीरियर
कंपनी ने अभी तक नए वर्टस के केबिन की झलक नहीं दिखाई है। हालांकि, इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मौजूदा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह बड़ा 10.25-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। कार में मौजूदा 10.1-इंच टचस्क्रीन को नए सॉफ्टवेयर के साथ जारी रखा जा सकता है। 360-डिग्री कैमरा भी संभावित फीचर्स में शामिल है। इन बदलावों को अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है।

इंजन और गियरबॉक्स
मेकैनिकली वर्टस फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। 1.0-लीटर इंजन 115hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 150hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बार 1.0 TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह लेगा। वहीं, 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स बरकरार रहने की उम्मीद है। बताते चलें कि फॉक्सवैगन ने अभी वर्टस फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, नए टीजर के बाद उम्मीद है कि कंपनी नवंबर 2026 के मिड में इसका खुलासा कर सकती है।