Gold Price: MCX पर सोना 2116, चांदी 2665 रुपये उछली, जानिए आज के भाव

0
22

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और डॉनल्ड ट्रम्प की हार से अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड घटने से भी सोने को समर्थन मिला। इससे निवेशकों के लिए सोने का आकर्षण बढ़ा है।

गुरुवार (5 नवंबर) को खबर लिखे जाने के समय ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,140 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 53.30 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,45,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,90,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,546 रुपये की तेजी के साथ 1,45,780 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,234 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,116 रुपये की तेजी के साथ 1,45,350 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,365 रुपये की तेजी के साथ 1,90,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,87,735 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,665 रुपये की तेजी के साथ 1,90,400 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

वैश्विक बाजार में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,075.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,073 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 69.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,142.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 52.32 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 52.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.02 डॉलर की तेजी के साथ 53.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।