एयरटेल देगा पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग, नए प्लान लागू

0
17

कोटा। Airtel new postpaid plans: भारती एयरटेल ने आज से नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसमें ग्राहकों को हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का लाभ मिलेगा।

नए प्लान्स  के तहत ग्राहकों को 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ़्त इनकमिंग एसएमएस वाली 5-दिन की वैधता वाला रोमिंग पैक सालाना एक बार मिलेगा। ग्राहक अपनी सुविधानुसार विदेश यात्रा के दौरान इस 5-दिन के पैक को एक्टिवेट कर सकते हैं। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के सभी सदस्यों को यह लाभ अलग-अलग मिलेगा।

कंपनी के डायरेक्टर (मार्केट ऑपरेशंस) अमित त्रिपाठी ने कहा, “पोस्टपेड का मतलब भारतीय बाज़ार में सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना है। कंपनी के ग्राहकों को 5जी पर ‘फास्ट लेन’ तकनीक, स्पैम व फ्रॉड सुरक्षा, मनोरंजन सब्सक्रिप्शन और अब मुफ़्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग भी मिल रहा है।

नए प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा, नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा और एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत कॉमेडी शो, फ़िल्म प्रीमियर व कॉन्सर्ट जैसे विशेष अनुभव भी शामिल हैं।