कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को लिवाली निकलने से सोयाबीन, चना और उड़द 100 रुपये उछल गया। मिलर्स की लिवाली से सरसों 75 रुपये तेज बिकी। मंडी में सभी कृषि मिलाकर करीब 70 हजार कट्टे की आवक हुई। इसमें नये सोयाबीन की 10000 कट्टे और नए उड़द की 18000 कट्टे की आवक भी शामिल है। लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे।
गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2825, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2200, मक्का नयी 1900 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3700 से 4490 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन पुराना 4500 से 5950, सोयाबीन नया 4500 से 5800, सरसो 7000 से 8301, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8500, चना देशी 6000 से 6600, चना मौसमी नया 5800 से 6450, चना पेप्सी 5800 से 6501, चना डंकी 5200 से 6000, चना काबुली 5500 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6000, धनिया बादामी 13500 से 13700, धनिया ईगल 13700 से 14000, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।
