नई दिल्ली। Stock Market Closed: सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया। दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका था। इस दौरान सेंसेक्स ने 71,292.88 अंक के स्तर को टच किया। यह सेंसेक्स के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, निफ्टी 400 अंक तक क्रैश होकर 22200 अंक के स्तर पर आ गया।
इस गिरावट के कारण निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। हालांकि, दोपहर 3 बजे के बाद शेयर बाजार ने यू-टर्न लिया और सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स निचले स्तर से रिकवर हुए। इसके बावजूद दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 198.50 अंक गिरकर 22,421.95 अंक पर रहा।
घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज अक्टूबर के पहले ही दिन लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 287 अंकों के नुकसान के साथ 72193 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 76 अंक नीचे 22544 से 1 अक्टूबर के कारोबार की शुरुआत की।

