Stock Market: बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

0
3

नई दिल्ली। Stock Market Closed:घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को एक बार फिर से गिरावट दिखी है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ समय के लिए उछाल दिखाए थे, लेकिन पूरे दिन इनमें गिरावट की संख्या ज्यादा रही।

जब साढ़े तीन बजे बाजार बंद हुआ तो 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.07 फीसदी यानी कि 48.78 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 72,480.29 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.42 फीसदी यानी कि 95.75 अंक गिरकर 22,620.45 पर बंद हुआ।

मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में बढ़त और 17 में गिरावट दिखी, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में बढ़त, 32 में गिरावट और एक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सेंसेक्स का इटरनल (जोमैटो) सबसे अधिक 2.31 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के टॉप गेनर्ससेंसेक्स के टॉप लूजर्स
कोटक महिंद्रा बैंक (2.86%)इटरनल (2.31%)
आईसीआईसीआई बैंक (2.31%)सनफार्मा (2.15%)
इंडिगो (2.05%)टाइटन (2.01%)
एक्सिस बैंक (1.41%)अडानी पोर्ट्स (1.76%)
अल्ट्राटेक सीमेंट (1.18%)टाटा स्टील (1.76%)

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्सनिफ्टी के टॉप लूजर्स
कोटक महिंद्रा बैंक (2.71%)अपोलो हॉस्पिटल्स (5.70%)
इंडिगो (2.30%)मैक्स हेल्थकेयर (5.33%)
आईसीआईसीआई बैंक (2.28%)बीएसई (3.38%)
अल्ट्राटेक सीमेंट (1.17%)नेस्ले इंडिया (2.65%)
एक्सिस बैंक (1.15%)सनफार्मा (2.60%)