नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। निवेशकों को आज 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की खबर है। आज मार्केट शुरू होने के कुछ ही समय बाद निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जो अब बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
निफ्टी 1.56 प्रतिशत या फिर 360.25 अंक की गिरावट के साथ 22780.25 अंक पर और सेंसेक्स 1.52 प्रतिशत या फिर 1124 अंक की गिरावट के साथ 72771.72 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का इंट्रा लो लेवल 72,716.23 अंक रहा है।
सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ इंफोसिस के शेयरों ही उछाल दर्ज की गई है। एलटी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाइटन, इंडिगों शेयर भी आज नीचे लुढ़क गए।
दोपहर 2.30 बजे 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.57 प्रतिशत या फिर 1161.95 अंक की गिरावट के साथ 72733.84 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 1.45 प्रतिशत या फिर 336.70 अंक की गिरावट के साथ 22803 अंक पर था।
सुबह 9:15 बजे शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 73172 पर आ गया है। एनएसई का निफ्टी 219 अंक नीचे 22991 पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप चंद मिनट में ही घटकर 4,81,88,998.45 से 4,77,59,117.49 रुपये पर आ गया। यानी निवेशकों के लगभग 4 लाख करोड़ चंद मिनट में ही डूब गए।

