इन तिथियों में उदयपुर सिटी-असारवा के बीच नहीं होगा संचालन
कोटा। Kota-Asarwa Express partially cancelled: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड के शामलाजी रोड यार्ड में श्यामलाजी-मोडासा नई रेल लाइन से संबंधित क्रॉसओवर डालने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाना है। इसके चलते कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस का निर्धारित तिथियों में उदयपुर सिटी-असारवा के बीच संचालन प्रभावित रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असारवा एक्सप्रेस 29 सितम्बर एवं 2 अक्टूबर को उदयपुर सिटी-असारवा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इन तिथियों में ट्रेन कोटा से उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा एक्सप्रेस 30 सितम्बर एवं 3 अक्टूबर को असारवा-उदयपुर सिटी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इन तिथियों में यह ट्रेन उदयपुर सिटी से कोटा के लिए संचालित होगी।

