नई दिल्ली। GATE 2027 Date extended : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, गेट 2027 के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार बिना लेट फीस के 5 अक्टूबर 2026 तक GATE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को उम्मीदवारों की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के लिए कई अनुरोध मिले थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
इससे पहले परीक्षा के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 थी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
लेट फीस के साथ करें आवेदन
नए शेड्यूल के मुाबिक, लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलेगी। बता दें कि इस बार आईआईटी मद्रास गेट 2027 का आयोजन कर रहा है। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 में किया जाएगा और इस बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) नाम से एक नया पेपर भी जोड़ा गया है। IIT मद्रास ने GATE 2027 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए बिना वेरीफाइड डिजीलॉकर खाते के भी आवेदन करने की अनुमति दी है।
गेट 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
- GATE की आधिकारिक वेबसाइट https://gate2027.iitm.ac.in/ पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार की दी गई ईमेल आईडी पर GOAP Enrollment ID भेजी जाएगी।
- अब Enrollment ID की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर GATE 2027 आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन की कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।
गेट 2027 के आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक-
कब आयोजित होगा एग्जाम
गेट 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- महिला / एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PWD) अभ्यर्थी: 1,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)
- अन्य सभी अभ्यर्थी (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस): 2,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)

