नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने-चांदी कीमतों पर ब्याज दरें बढ़ने का दवाब बना हुआ है। हालांकि निचले स्तर से खरीदारी के चलते शुक्रवार (25 सितंबर) को दोनों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट कॉमेक्स (Comex) पर सोने वायदा भाव 4,3,10 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 64.35 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट एमसीएक्स पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,50,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 300 रुपये की तेजी के साथ 1,51,010 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,710 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 425 रुपये की तेजी के साथ 1,51,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपये की तेजी के साथ 2,33,736 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,33,482 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 403 रुपये की तेजी के साथ 2,33,883 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,309.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,298 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,318.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 64.26 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 64 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.36 डॉलर की तेजी के साथ 64.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
सोने चांदी पर दबाव
जियोटस डॉट कॉम के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने कहा कि कीमती धातुओं पर दबाव मुख्य रूप से अमेरिका में ब्याज दरों के रुख को लेकर बढ़ी चिंता से है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस महीने अपनी नीतिगत दर बढ़ाकर 3.75-4.00 फीसदी कर दी थी। अब बाजार आगे भी दरों में बढ़ोतरी की संभावना का आकलन कर रहे हैं। मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की ऊंची यील्ड भी सोने पर दबाव डाल रही हैं।
उनका कहना है कि दोनों कारणों से सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश का आकर्षण घटता है। हाल में अक्टूबर सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चला गया था, जो अब करीब 1.51 लाख रुपये पर आ गया है। इसी तरह दिसंबर चांदी 2.40 लाख रुपये से ऊपर से गिरकर करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
किन स्तरों पर रखें नजर
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक सोने को फिलहाल ₹1,50,110 के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे टूटने पर भाव ₹1,49,510 तक जा सकते हैं। वहीं, ऊपर की ओर ₹1,51,330 पर रेजिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर टिकने पर सोना ₹1,51,950 तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी को फिलहाल ₹2,31,320 के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके नीचे टूटने पर भाव ₹2,29,160 तक जा सकते हैं। वहीं, ऊपर की ओर ₹2,35,615 पर रेजिस्टेंस है। इस स्तर के ऊपर टिकने पर चांदी ₹2,37,750 तक रिकवरी कर सकती है।
MCX, Comex पर भाव
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,51,010 | 1,50,710 | 1,51,135 |
| चांदी | 2,33,736 | 2,33,482 | 2,33,883 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,309.50 | 4,298 | 4,318.10 |
| चांदी | 64.26 | 64 | 64.36 |
नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं।

