निर्दलीय पार्षद वंदना ने थामा बीजेपी का दामन, जिलाध्यक्ष जैन ने किया स्वागत

0
20

कोटा। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि निगम चुनाव में वार्ड 71 से वंदना फौजदार ने पुनः घर वापसी करते हुये, भाजपा का दामन थाम, भाजपा महापौर प्रत्याशी अनुसूईया गोस्वामी को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी व जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने निर्दलीय पार्षद वंदना फौजदार को पार्टी दुपट्टा पहनाकर, पार्टी की सदस्यता दिलवाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

जैन ने कहा कि भाजपा महापौर प्रत्याशी अनुसूईया गोस्वामी के समर्थन में लगातार संख्या का आंकडा बढ रहा है। निर्दलीय पार्षद वंदना फौजदार, ने भाजपा को समर्थन देकर, पुनः घर वापसी की।

इस अवसर पर निर्दलीय पार्षद वंदना फौजदार ने कहा कि मैं भाजपा परिवार की ही सदस्य हूं, वापस घर वापसी कर सुखद अनुभव हो रहा है। पार्टी के साथ मिलकर, कोटा शहर में लगातार हो रहे विकासात्मक कार्य में अपनी भूमिका निभायेंगे।