अजमेर–रांची के बीच 9-9 ट्रिप चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल

0
10

कोटा मंडल के सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां और छबड़ा गुगोर स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर–रांची–अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल (9-9 ट्रिप) का संचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवम्बर 2026 तक अजमेर से 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन शनिवार को कोटा मंडल के सवाई माधोपुर में 03:40 बजे, सोगरिया में 05:25 बजे, बारां में 06:18 बजे तथा छबड़ा गुगोर में 07:08 बजे होते हुए अगले दिन रविवार को सुबह 07.30 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची–अजमेर स्पेशल प्रत्येक रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक रांची से 10:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सोमवार को कोटा मंडल के छबड़ा गुगोर में 09:08 बजे, बारां में 09:53 बजे, सोगरिया में 10:55 बजे तथा सवाई माधोपुर में 13:25 बजे होते हुए 18.35 बजे अजमेर पहुचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओ में मदार जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनूकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी, लोहरदगा तथा पिस्का स्टेशनों पर ठहरेगी।