ICAI CA Exam: जनवरी 2027 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

0
13

नई दिल्ली। ICAI CA Exam Januray 2027 Schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है और एग्जाम जनवरी 2027 में आयोजित किए जाएंगे।

आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स का शेड्यूल जारी किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीए परीक्षाएं जनवरी 2027 में भारत और विदेश के तीन शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

दो ग्रुप में होंगी इंटरमीडिएट परीक्षाएं
CA इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो ग्रुप में होंगी। सभी इंटरमीडिएट पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे और इनकी अवधि तीन घंटे होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय (दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक) पेपर पढ़ने के लिए भी मिलेगा।

  • सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 पेपर: 2, 4 और 6 जनवरी 2027
  • सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर: 8, 10 और 12 जनवरी 2027

CA Foundation Exam: पेपर 3 और 4 के लिए अतिरिक्त समय नहीं
CA फाउंडेशन परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे और इनकी अवधि तीन घंटे होगी। पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे और इनकी अवधि दो घंटे होगी।

ICAI ने साफ किया है कि पेपर 1 और 2 देने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा। पेपर 3 और 4 के लिए पेपर पढ़ने का कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

CA जनवरी 2027 रजिस्ट्रेशन की जरूरी तारीखें
ICAI ने अपने सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) के जरिए परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

ऑनलाइन आवेदन विंडो3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट16 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट19 नवंबर 2026
एग्जाम सिटी या माध्यम बदलने के लिए करेक्शन विंडो20 से 22 नवंबर 2026
लेट फीस600 रुपये

एग्जाम डेट में कोई बदलाव नहीं होगा
ICAI ने साफ तौर पर कहा है कि अगर तय तारीखों में से किसी तारीख को बाद में केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा।