कोटा। बूंदी रोड स्थित पार्वतीपुरम कॉलोनी में रविवार को गणेश चौक में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रोजाना सुबह शाम आरती का आयोजन होता है। कॉलोनी के बालक-बालिकाओं द्वारा गणेश पंडाल में राधे कृष्णा, राम सीता एवं माता पार्वती की वेशभूषा में मनोरम झांकी सजाई गई।
पार्वतीपुरम विकास समिति के संरक्षक निरंजन मंडावत ने बताया कि समिति की ओर से गणेश पंडाल में रात्रि 9:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत रात्रि 11:00 बजे गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला।
भजन संध्या में महिलाएं एवं पुरुषों नें देर रात्रि तक भक्ति मय माहौल में आनंद लिया l संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या में चेतन शर्मा सीआई किशोरपुरा थाना विनोद शर्मा, भंवर सिंह राणावत, वीरेंद्र गुप्ता, तेजकरण शर्मा, महेंद्र नागर एवं गोपाल लाल आर्य ने सहयोग किया।

