Stock Market: सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 74781 पर निफ्टी 23400 के नीचे बंद

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली। IT, FMCG और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिला।

हालांकि, वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और दुनियाभर में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की चिंता ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाए रखा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 120.83 अंक यानी 0.16% गिरकर 74,781.76 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी50 79.70 अंक यानी 0.34% की गिरावट के साथ 23,398.10 पर रहा। दिन के निचले स्तरों से बाजार की रिकवरी के बावजूद व्यापक बाजार में दबाव देखने को मिला।

निफ्टी 50 इंडेक्स में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW Steel और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, broader market में कमजोरी बनी रही।

निफ्टी मिड कैप इंडेक्स 0.26% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58% गिरकर बंद हुए। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में चुनिंदा बड़े शेयरों में खरीदारी के बावजूद व्यापक स्तर पर निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी आईटी इंडेक्स ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

IT शेयरों में खरीदारी को यूरोपीय बाजारों की सकारात्मक शुरुआत से भी कुछ समर्थन मिला। हालांकि, बाजार की चौड़ाई कमजोर रहने से व्यापक स्तर पर तेजी की स्थिति मजबूत नहीं दिखी।