सुजुकी की नई मोटरसाइकिल नए कलर्स एवं बदले तेवर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

0
8

नई दिल्ली। जापानी कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की टू-व्हीलर यूनिट सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने अपनी जिक्सर (GIXXER) सीरीज के लिए नए कलर ऑप्शन की घोषणा की। इस सीरीज में जिक्सर, जिक्सर SF, जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV शामिल हैं।

इस नए अपडेट से पूरी रेंज को नया विजुअल अंदाज मिला है। यह रेंज डायनामिक स्टाइलिंग को एडवांस्ड इंजीनियरिंग और डेली के इस्तेमाल की सुविधा के साथ जोड़ती है। इसी वजह से ये स्पोर्टी राइडिंग का एक्सपीरियंस देती रही है।

नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान जिक्सर और जिक्सर SF का नया मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर खींचता है। जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV को नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे ऑप्शन मिला है। इसके अलावा जिक्सर SF 250 FFV में ग्लास स्पार्कल ब्लैक भी नए कलर के तौर पर जोड़ा गया है।

इस घोषणा पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग ते वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुतरेजा ने कहा, “जिक्सर सीरीज ने अपनी स्पोर्टी स्टाइलिंग और राइडिंग के दिलचस्प मिजाज से अपनी अलग पहचान बनाई है।

नए कलर कॉम्बिनेशन लाकर हम इस रेंज को नया लुक दे रहे हैं, जबकि जिक्सर की डिजाइन और परफॉर्मेंस की खूबियां पहले जैसी ही रखी हैं। हमें भरोसा है कि इन बदलावों से ग्राहकों को अपने निजी अंदाज के हिसाब से चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।”

स्पोर्टी परफॉर्मेंस
जिक्सर और जिक्सर SF में 155cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो OBD-2B मानकों के अनुरूप है। यह 13.6 पीएस पावर और 13.8 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इनमें सुजुकी राइड कनेक्ट, LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल ABS दिए गए हैं। जिक्सर 250 और जिक्सर SF 250 में सुजुकी का 250cc सिंगल सिलेंडर इंजन है, जिसमें सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम (SOCS) लगा है। यह 26.5 पीएस पावर और 22.2 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन और डुअल चैनल ABS मिलता है। जिक्सर SF 250 एक फ्लेक्स फ्यूल वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसे जिक्सर SF 250 FFV नाम दिया गया है।

इसे 85% तक इथेनॉल मिले फ्यूल पर चलने के लिए तैयार किया गया है। यह मोटरसाइकिल 27.9 पीएस पावर और 22.5 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। इससे ग्राहकों को ऑप्शनल फ्यूल पर चलाने की सुविधा मिलती है, जबकि 250cc रेंज की स्पोर्टी परफॉर्मेंस और उसका मिजाज भी बना रहता है। जिक्सर और जिक्सर 250 का डिजाइन दमदार नेकेड बाइक वाला है। वहीं, जिक्सर SF, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV में फुल फेयरिंग एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है, जिससे इनका स्पोर्ट्स बाइक वाला तेवर और उभरकर आता है।