Lava ने भारत में लॉन्च किया 128GB स्टोरेज 6000mAh बैटरी वाला फोन

0
20

नई दिल्ली। Lava ने अपने ऑनलाइन-फर्स्ट स्मार्टफोन सीरीज Virat V1 5G का नया 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है, जिन्हें बजट सेगमेंट में ज्यादा स्टोरेज के साथ साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस चाहिए।

नए वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। Lava Virat V1 5G का 128GB मॉडल 2 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Lava Virat V1 5G में 17.13 सेंटीमीटर यानी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है। बड़ी स्क्रीन को खासतौर पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और एक साथ कई काम करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

UNISOC T8200 प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज
धांसू परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM के साथ एक्सट्रा 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। नए मॉडल में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यानी यूजर्स इसमें ढेर सारे फोटो, वीडियो और दूसरे फाइल्स स्टोर कर सकेंगे।

6000mAh की बड़ी बैटरी
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का फोकस यहां लंबे समय तक रोजमर्रा के इस्तेमाल को बनाए रखने पर है। बड़ी बैटरी सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और दूसरे नॉर्मल यूजेस के लिए ज्यादा बैकअप देने में मदद कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 5G में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।