कोटा। रोटरी क्लब कोटा एवं आईएफआरएम (इंटरनेशनल फेलोशिप ऑफ रोटेरियन म्यूजिशियन) – सुर साथी, कोटा चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित “रोटरी सुर साथी” संगीत संध्या सुरों की मधुर सरिता से सराबोर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, मुख्य अतिथि डॉ. विजय सरदाना, गोविन्द माहेश्वरी एवं पूर्व अध्यक्ष वैशाली भार्गव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि आईएफआरएम रोटरी इंटरनेशनल की एक सहयोगी फेलोशिप है। जो विश्वभर के संगीत प्रेमी रोटेरियनों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि कोटा चैप्टर की स्थापना से शहर के संगीतप्रेमी रोटेरियनों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का नया अवसर प्राप्त हुआ है।
क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मधुर एवं सदाबहार गीत प्रस्तुत किए। सुरों से सजी इन प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को संगीतमय बना दिया और श्रोताओं को देर तक मंत्रमुग्ध रखा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संगीत एवं कला के माध्यम से रोटरी सदस्यों के बीच आत्मीयता, मित्रता और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में को-प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल अग्रवाल तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स युगल माहेश्वरी, डॉ. सुनीता शर्मा, रोहित छांगलानी एवं डॉ. रवि वाया का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर मुकेश व्यास, जॉइंट सेक्रेटरी जयंत उपाध्याय सहित क्लब के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन विनीत अग्रवाल ने किया।
क्लब प्रवक्ता संजय गोयल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संगीत संध्या ने सभी उपस्थितजनों को यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया तथा रोटरी परिवार में आपसी सौहार्द और एकता को नई ऊर्जा दी।

