एक दिवसीय अग्रवाल युवती युवक परिचय सम्मेलन 6 सितम्बर को कोटा में
कोटा। श्री वैष्णव अग्रवाल मोमियान पंचायत के परिचय सम्मेलन संयोजक परमानंद गर्ग ने बताया 6 सितम्बर को सुबह 11 बजे से अग्रसेन सभागार तलवंडी में एक दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
संयोजक संजय गोयल ने बताया कि परिचय सम्मेलन की अग्रवाल समाज बंधुओं से उनके विवाह योग्य प्रत्याशी के एक पेज में फोटो सहित बायोडाटा की जानकारी मांगी गई है। इस अवसर पर मल्टीकलर फोटोग्राफ सहित इलेक्ट्रॉनिक परिचय पुस्तक ( पीडीएफ) का भी प्रकाशन एवं उपस्थित समाज बंधुओं को निशुल्क वितरण होगा।
बायोडाटा संकलन टीम ने बताया कि परिचय पुस्तक में प्रकाशन हेतु हमें 317 बायोडाटा प्राप्त हुए हैं। जिनमें 143 युवती 174 युवकों के परिचय शामिल हैं। जिसमें डाक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, नौकरी वाले युवक उच्च वर्ग व्यापारी के साथ साथ सोफ्टवेयर में 50 से 70 लाख के पैकेज वाले युवक एवं युवतियों के भी प्रकाशनार्थ प्राप्त हुए।
कार्यक्रम सचांलक महेश मित्तल ने बताया कि समाजबंधुओं के संबंध हेतु हमने सभी से उनके प्रत्याशी के मल्टीकलर बायोडाटा की कम से कम पांच जेरॉक्स लाने पर उपस्थित विपरीत पक्ष के पांच प्रत्याशी परिवार से बातचीत करवाई जाएगी।
महिला मण्डल संयोजिका सावित्री गुप्ता, सह संयोजक सुनीता गोयल, अपनी सहयोगी शिखा मित्तल मीना, अनिता, मधु, वंदना, काव्या अग्रवाल द्वारा भी परिचय करवाया जाएगा। संरक्षक सोहनलाल मित्तल ने कार्यक्रम संचालन संबंध समन्वय हेतु पांच सदस्यीय टीम कैलाश गुप्ता, महेन्द्र मितल मठ वाला, दिनेश गर्ग, परमानन्द गर्ग, गिरीराज मित्तल को नियुक्त करते हुए समाज की जानकारी रखने वाले ही सम्बन्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

