अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की अर्चना का शुभारंभ, कल श्रेयांसनाथ का निर्वाण लाडू

0
10

कोटा। रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन जिनालय में गणधर मुनि विवर्धनसागर महाराज एवं प्रवर्तक मुनि विश्वनायकसागर महाराज के सान्निध्य में विधानाचार्य जितेंद्र शास्त्री के निर्देशन में अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की महाअर्चना का शुभारंभ हुआ।

अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा व पंकज खटोड़ ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की महाअर्चना का शुभारंभ किया।। कोषाध्यक्ष ताराचंद बडला ने बताया कि आयोजन के तहत 27 एवं 28 अगस्त को अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनियों की महाअर्चना के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

28 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर गणधर मुनि विवर्धनसागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि महाअर्चना आत्मशुद्धि, संयम, साधना और मोक्षमार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।