सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के मॉडल पर 30500 रुपए तक की छूट, जानिए कीमत

0
2

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S26 सीरीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर चल रही फ्रीडम सेल में Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल- Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पर पहले के मुकाबले ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस Galaxy S26 सीरीज 30,500 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

Samsung ने Freedom Sale के दौरान Galaxy S26 Series पर मिलने वाली छूट को और बढ़ा दिया है। तीनों फोन पर अलग-अलग डिस्काउंट मिल रहा है और अधिकतम 30,500 रुपए तक का फायदा Galaxy S26+ पर बताया गया है। वहीं Galaxy S26 पर ₹8,000 और Galaxy S26 Ultra पर ₹15,000 का डिस्काउंट बताया गया है।

S26 पर 8000 रुपए की छूट: सबसे पहले बात Samsung Galaxy S26 की। फोन की लिस्टेड कीमत 87,999 रुपए बताई गई है। Freedom Sale में इस कीमत पर 8,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद Galaxy S26 की कीमत 79,999 रुपए रह जाती है।

यानी अगर आप इस फोन को सेल में खरीदते हैं तो सामान्य लिस्टेड कीमत के मुकाबले सीधे 8,000 रुपए की बचत कर सकते हैं। Samsung ने भी Freedom Sale के दौरान Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए कन्फर्म की है।

Galaxy S26 की खासियत: Galaxy S26 इस सीरीज का सबसे छोटा मॉडल है और इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 पर चलता है और Samsung के Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।

Galaxy S26+ पर 30,500 रुपए की छूट: सैमसंग Galaxy S26+ की लिस्टेड कीमत 1,19,999 रुपए है। अमेजन Freedom Sale में इस फोन पर 30,500 रुपए की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 89,500 रुपए रह जाती है।

खास फीचर्स: Galaxy S26+ में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 4900mAh बैटरी और 12GB RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के उपलब्ध हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 पर चलता है और Samsung का One UI सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा Galaxy AI फीचर्स भी इसकी बड़ी खासियत हैं।

S26 Ultra पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट: अब आते हैं सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra पर। इसकी लिस्टेड कीमत ₹1,39,999 है। Freedom Sale में इस फोन पर ₹15,000 की छूट मिलने की बात कही गई है। डिस्काउंट के बाद Galaxy S26 Ultra की कीमत ₹1,24,999 रह जाती है।

S26 Ultra की खासियतें: Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP और 10MP के टेलीफोटो कैमरे समेत क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन 12GB और 16GB RAM है और स्टोरेज 256GB से लेकर 1TB तक है।