कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन और सरसों 50 रुपये तेज रही। आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये ऊंचा बिका।कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये मंदा रहा। सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने दो लाख कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2700 से 2775, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2770 से 2850, बेस्ट टुकड़ी 2850 से 3000, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2600, जौ 2500 से 2650, रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3200 से 4201, धान (1847) 3400 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7001, सरसो 7500 से 8651, अलसी 9500 से 10000 , तिल्ली 7000 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8200, उड़द नया 4500 से 8500, चना देशी 6500 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6801, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 21000, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14000 से 14800, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल।
विजयादशमी को कोटा मंडी बंद रहेगी
कोटा। विजयादशमी के उपलक्ष्य में भामाशाह अनाज मंडी में 20 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। यह जानकारी देते हुए कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खंडेलवाल ने किसानों से अवकाश के दिन माल नहीं लाने की अपील की है।

