नई दिल्ली। Chana Price Thos Week: बिकवाली कमजोर पड़ने तथा लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। इस सप्ताह नाफेड एवं एनसीसीएफ द्वारा चना की टेंडर बिडिंग स्वीकार नहीं किए जाने से बाजार में बिकवाली का दबाव कम हुआ, जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।
आयातित चना में डिस्पैरिटी फिलहाल अधिक बनी हुई है। कमजोर घरेलू आवक और महंगे आयात को देखते हुए बाजार में चना की बिकवाली सीमित बनी हुई है।
पोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया चना के सीएंडएफ भाव फिलहाल करीब 670 डॉलर प्रति टन चल रहे हैं। महंगे आयात के कारण आयातित चना की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो रही है, जिससे घरेलू चना बाजार को भी समर्थन मिल रहा है।
दाल मिलर्स की खरीदारी बढ़ने तथा बिकवाली कमजोर रहने से बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। बढ़ती कीमतों पर भी मिलर्स की पूछपरख बनी हुई है, जिससे बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है।
आगे ऑस्ट्रेलिया की नई चना फसल बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। वहां चना उत्पादन पिछले वर्ष के करीब 24 लाख टन के मुकाबले इस वर्ष घटकर लगभग 12–14 लाख टन रहने का अनुमान है। यानी उत्पादन में करीब 10–12 लाख टन की कमी की संभावना है।
यदि उत्पादन अनुमान सही रहता है, तो वैश्विक चना आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है, जिसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
लिवाली बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान दिल्ली चना के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में मध्य प्रदेश लाइन चना के भाव बढ़कर 6,400–6,425 रुपए तथा राजस्थान लाइन के भाव 6,475–6,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा खरीदारों की लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में तेजी दर्ज की गयी। सीमित आपूर्ति और बेहतर मांग के कारण आयातित चना के भाव 50/75 रुपये प्रति क्विंटल तक मजबूत हुए।
सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 6300 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 6500 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 6350/6375 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली मजबूत होने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5300/5850 रुपए जयपुर 6475 रुपए बीकानेर 5800/6000 रुपए किशनगढ़ 5800/6000 रुपए व कोटा 5800/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6600 रुपए लातूर 6400/6450 रुपए अकोला 6600 रुपए नागपुर 6650 रुपए व अहमदनगर 6200/6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
ग्राहकी बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/6300 रुपए गंजबासोदा 5800/6300 रुपए सागर 6000/6350 रुपए कटनी 6450/6550 रुपए व इंदौर 6550/6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में 6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रयपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6500/6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 75/100 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7375/7675 रुपए भाटापरा 7700/7800 रुपए कटनी 7700 रुपए,गुलबर्गा 7700/7850 रुपए जलगांव 7650/8000 रुपए जयपुर 7375 रुपए व कानपुर 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

