नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में पूरे समय आज तेजी का माहौल रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ।
30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत या फिर 544.39 अंक की उछाल के साथ 78639.03 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.60 प्रतिशत या फिर 390.70 अंक की बढ़ोतरी के साथ 24774.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे सत्र में तेजी रही। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,800 अंक के ऊपर पहुंच गया।
इंडिगो में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टीसीएस, इंफोसिस के शेयरों का दाम 3-3 प्रतिशत बढ़ा है। इटरनल के शेयरों का दाम 2.53 प्रतिशत बढ़ा है। आईटीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एलटी के शेयरों में भी उछाल दर्ज देखने को मिली है।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इंडिगो में सबसे ज्यादा 4.22 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा टीसीएस और इन्फोसिस के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए जबकि इटरनल और आईटीसी में दो फीसदी से अधिक तेजी आई। आईटीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, एचसीएल और ट्रेंट में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में गिरावट रही।

