नई दिल्ली। OnePlus N6x 5G भारत में 7,000mAh की बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ सिर्फ 17,499 की शुरुआती कीमत पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है। इस कीमत पर स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ मिलेगा। दूसरी तरफ, Vivo ने भी अपनी पॉप्युलर S-सीरीज में Vivo S2 का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जो कर्व्ड डिस्प्ले और औरा लाइट रिंग के साथ आ रहा है।
इसके अलावा, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खबर है कि OPPO Find X10 सीरीज दिवाली के आसपास ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप के साथ भारत में कदम रख सकती है। वहीं, OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 का पहला टीजर जारी करके 165Hz डिस्प्ले और नए गेमिंग इंजन की झलक दिखा दी है। आइये, जानते हैं इन सभी फोन्स की डिटेल्स विस्तार से।
OnePlus N6x 5G भारत में लॉन्च
भारत में OnePlus N6x 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लॉन्च ऑफर के साथ फोन 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसकी सेल 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
दिवाली पर आएगा Oppo Find X10
टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, OPPO की अगली फ्लैगशिप सीरीज OPPO Find X10 भारत में इस साल दिवाली के बाद यानी अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। भारत में पहले कंपनी केवल Find X10 और Find X10 Pro मॉडल्स को ही पेश करेगी, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप हो सकता है, जो फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है।
OnePlus 16 का टीजर
OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 का पहला टीजर जारी कर दिया है। इससे पता चल रहा है कि कंपनी सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन में वापसी और तीन बड़ी नेक्स्ट-जनरेशन गेमिंग टेक्नोलॉजीज का इस्तेमाल कर रही है। इस फोन में 165Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ‘विंड चेजर’ गेमिंग इंजन और ई-स्पोर्ट्स ट्रिपल-चिप सिस्टम मिलेगा। लीक्स के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 8-सीरीज के फ्लैगशिप चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरे और 9,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

