नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी दिन लुढ़क गया। निफ्टी आज 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24187.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 0.31 प्रतिशत या फिर 238 अंक की गिरावट के साथ 77470.11 अंक पर बंद हुआ था।
पश्चिम एशिया में संकट गहराने से पूरी दुनिया में निवेशकों के हाथपांव फूले हुए हैं। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा और यह लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक गिरावट आई है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 24,100 के करीब फिसल गया।
अंत में सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरावट के साथ 77,470.11 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.21% नीचे 24,187.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। एसबीआई, रिलायंस, टीसीएस, इन्फोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट में भी उल्लेखनीय गिरावट रही।
दूसरी ओर बजाज फिनवर्स में सबसे ज्यादा 1.95 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, कोटक बैंक और मारुति के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए।

