कोटा। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का शिलान्यास समारोह रविवार को दोपहर 2:15 बजे रावतभाटा रोड स्थित प्रधान कार्यालय घोड़े बाबा चौराहा पर आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक करेंगे। बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि नए कॉर्पोरेट कार्यालय भवन का निर्माण बैंक की बढ़ती गतिविधियों, आधुनिक बैंकिंग सेवाओं और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रबंध निदेशक बीना बैरवा ने बताया कि समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा तथा कोटा जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्यों सहित बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, प्रबंध निदेशक बीना बैरवा, संचालक मंडल के सदस्य सुरेशचंद्र काबरा, महेंद्र कुमार शर्मा, महावीर सुवालका, राकेश जैन, ओमप्रकाश मेहरा, अशोक कुमार मीणा, शैलेन्द्र ऋषि, नंदलाल प्रजापति, पद्मिनी हाड़ा, तनीषा बादल, नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया एवं अरुण भार्गव सहित बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा बोर्ड संचालक ओम माहेश्वरी, जगदीश जिन्दल, नितिन विजय, सुरेन्द्र गोयल, महेशचंद्र अजमेरा, राजेन्द्र कुमार जैन एवं शक्ति निगम भी समारोह में शामिल होंगे।

