नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सोमवार को निवेशकों की मजबूत खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक यानी 0.67% उछलकर 78,285.07 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.66 प्रतिशत या फिर 159.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 24430.35 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में उछाल के बाद भी गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है।
सेंसेक्स दोपहर को 611 अंकों की बढ़त के साथ 78375 पर पहुंच गया था। निफ्टी भी 178 अंक ऊपर 24449 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।
रियल्टी, ऑटो, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा। आज के कारोबार में सबसे शानदार प्रदर्शन रियल्टी सेक्टर का रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स छह महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब एक महीने के उच्च स्तर तक पहुंच गया। ऑयल एंड गैस तथा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जिसने बाजार को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
इन दिग्गज शेयरों ने संभाली बाजार की कमान
निफ्टी 50 इंडेक्स में HDFC Bank, Hindalco Industries और Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से प्रमुख सूचकांकों को मजबूती मिली।

