Stock Market: सेंसेक्स 579 अंक उछल कर 77500 के पार, निफ्टी 24176 पर बंद

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिकी-ईरान व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते गुरुवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 169.85 अंक यानी 0.71% की बढ़त के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 579.48 अंक यानी 0.75% चढ़कर 77,502.12 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। वहीं, व्यापक बाजार में भी खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 0.48% और निफ्टी स्मॉलकैप 1.25% की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही। इस इंडेक्स ने मई 2025 के बाद का सबसे बड़ा इंट्राडे उछाल दर्ज किया। इसके अलावा ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 5.84 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और बजाज फिनसर्व में भी उल्लेखनीय तेजी रही।

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा मारुति, बीईएल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस, एनटीपीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और इटरनल के शेयर भी गिरावटे के साथ बंद हुए।

ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी पर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.48 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.25 फीसदी तेजी रही। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी रही। मई 2025 के बाद यह उसका सबसे बेहतर इंट्राडे गेन रहा। निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी ने भी अच्छा परफॉर्म किया।