एनटीए ने जारी किया UGC NET 2026 का शेड्यूल, 22 जून से शुरू होगी परीक्षा

0
8

नई दिल्ली। NTA UGC NET Schedule: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

80 विषयों के लिए NTA यूजीसी नेट की परीक्षा 22 जून से 30 जून तक दो शिफ्टों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक एग्जाम लिया जाएगा।

सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in से चेक किया जा सकता है। एनटीए ने इससे संबंधित एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी 8 से 10 दिन पहले अपने एग्जाम सेंटर सिटी इंटीमेशन की डिटेल ऑफशियल वेबसाइट से चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अलग से जारी होंगे। जिसमें परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग, सब्जेक्ट कोड की जानकारी मौजूद होगी।

सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल
22 जून के दिन विजुअल आर्ट, पंजाबी, तमिल, जियोग्राफी, मराठी, पर्सियन, होम साइंस, म्यूजिक समेत 15 सब्जेक्ट का एग्जाम लिया जाएगा। इसके अलावा 23, 24, 25 और 30 जून को भी परीक्षा ली जाएगी। सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल आप नीचे चेक कर सकते हैं।

तारीखशिफ्ट 1 (विषय)शिफ्ट 2 (विषय)
23 जून 2026विजुअल आर्ट (ड्रॉइंग/स्कल्पचर ग्राफिक/अप्लाइड आर्ट/आर्ट हिस्ट्री), म्यूजियोलॉजी एंड कंसर्वेशन, पंजाबी, तमिल, जियोग्राफी, मराठी, लेबर वेलफेयर/पर्सनल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/लेबर एंड सोशल वेलफेयर/ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंटकंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशंस, पर्शियन, रशियन, बंगाली, होमसाइंस, म्यूजिक, पॉपुलेशन स्टडीज
23 जून 2026पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क, मलयालम, उर्दू, क्रीमिनोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट-डांस/ड्रामा/थियेटर, ट्राइबल एंड रिलीजन लैंग्वेज/लिट्रेचर, फॉल्क लिट्रेचरमास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, इलेक्ट्रनिक साइंस,वुमेन स्टडीज, लॉ, तेलुगू, फोरेंसिक साइंस, नेपाली, लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस, फिलॉसफी
24 जून 2026पॉलिटिकल साइंस, कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ रिलीजन, जापनीज, डोंगरीकॉमर्स, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, इंडियन कल्चर, बुद्धिस्ट/जैन/गांधियन/ पीस स्टडीज, राजस्थानी, लिंग्विस्टिक
25 जून 2026इंग्लिश, चाइनीज, कोंकणी, स्पैनिश, कश्मीरीहिस्ट्री, पाली, प्राकृत, कम्पैरेटिव लिट्रेचर
29 जून 2026हिंदी, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी, फ्रेंच (फ्रेंच वर्जन)साइकोलॉजी, मैथिली, अरबी, मैनेजमेंट बिजनेस (एडमिन मैनेजमेंट/मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड पर्सनल मैनेजमेंट/पर्सनल मैनेजमेंट/फाइनेंशियल मैनेजमेंट/को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट) फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत (ट्रेडिशनल सब्जेक्ट ज्योतिष/सिद्धांत, ज्योतिष/नव्य व्याकरण/व्याकरण, मिमांसा/नव्य न्याय/ सांख्य योग्य, तुल्नात्मक दर्शन/शुक्ल यजुर्वेद/माधव वेदांत/धर्माशास्त्र/साहित्य/पुराणइतिहास/अगम), आयुर्वेद बायोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट
30 जून 2026इकोनॉमिक्स/रूरल इकोनॉमिक्स/को-ऑपरेशन/डेमोग्राफिक/डेवलपमेंट प्लानिंग/डेवपलमेंट स्टडीज, इकोमेट्रिक्स/अप्लाइड इकोनॉमिक्स/डेवलपमेंट इको/बिजनेस इकोनॉमिक्स, एनवायरमेंटल स्टडीज, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, बोडो, गुजराती, संस्कृत, पॉलिटिक्स इंटरनेशनल रिलेशंस/इंटरनेशनल स्टडीज डिफेंस को मिलाकर/स्ट्रेटजिक स्टडीज/वेस्ट एशियन स्टडीज/अफ्रिकन स्टडीज/ साउस एशियन स्टडीज/सोवियत स्टडीज/अमेरिकल स्टडीज, ह्यूमन राइड्ट और ड्यूटीजअसमी, सोशलियोलॉजी, योगा, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, एडल्ट एजुकेशन/कंटीन्यूइंग एजुकेशन/एंड्रोगोगी/नॉन फॉर्मल एजुकेशन, आर्कलॉजी, ओरिया, सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ, 

शेड्यूल देखें-
यूजीसी नेट जून परीक्षा सबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आप ईमेल आईडी ugcnet@nta.ac.in. और 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।