नई दिल्ली। Stock Market Update, April 24, 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 800 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया।
सुबह 10.00 बजे सेंसेक्स 805.17 अंक यानी 1.04% गिरावट के साथ 76,858.83 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 216.30 अंक यानी 0.89% लुढ़ककर 23,956.75 अंक पर आ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स में 852.49 अंक की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी 205.05 अंक लुढ़का था। तीन सत्र में सेंसेक्स 2,400 अंक से अधिक फिसला है।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। सन फार्मा और टीसीएस के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। दूसरी ओर, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो के शेयरों में तेजी रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180 अंकों की गिरावट के साथ 77483 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 72 अंक नीचे 24100 पर खुला।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियाई बाजार
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.47% और टॉपिक्स 0.30% बढ़ा। कोस्पी 0.23% गिर गया, जबकि कोस्डैक सपाट कारोबार कर रहा था। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया। - गिफ्ट निफ्टी टूडे
गिफ्ट निफ्टी करीब 24,230 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद से हल्का प्रीमियम दिखा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत हल्की सकारात्मक हो सकती है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा। - वॉल स्ट्रीट में कमजोरी
अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊजोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 180.70 अंक या 0.37% गिरकर 49,309.33 हो गया, जबकि एसएंडपी 500 29.60 अंक या 0.41% टूटकर 7,108.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 219.06 अंक या 0.89% 24,438.50 पर बंद हुआ।

