यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

0
9

कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा यार्ड में इंटरलॉकिंग एवं प्री-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली ट्रेने परिवर्तित मार्ग से गुजरेगी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12978 अजमेर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस 15 मई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर–चंदेरिया–रतलाम मार्ग से संचालित की जाएगी तथा यह गाड़ी मार्ग में बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच एवं मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22674 मान्नारगुड़ी–जोधपुर एक्सप्रेस 4 मई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर–रींगस–चूरू–डेगाना मार्ग से संचालित की जाएगी तथा यह गाड़ी मार्ग में रींगस, सीकर, चूरू एवं रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।