नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में दो दिन की गिरावट के बाद आज फिर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।
5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,28,783 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,32,929 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,087 रुपये की तेजी के साथ 2,33,870 रुपये तक पहुंची। 9.27 बजे यह 4,962 रुपये की तेजी के साथ 2,33,745 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
इस बीच सोने की कीमत में भी तेजी आई है। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 1,53,303 रुपये पर खुला।
शुरुआती कारोबार में यह 1,888 रुपये की तेजी के साथ 1,53,303 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.30 बजे यह 1,533 रुपये यानी 1.01 फीसदी तेजी के साथ 1,52,951 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

