लाल निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी 25550 से नीचे

0
11

नयी दिल्ली। Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (17 अक्टूबर) को कमजोर रुख के साथ खुले। तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में गिरावट के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक गिरकर 83,331 पर खुला। सुबह 9:25 बजे यह 65.32 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट लेकर 83,402.34 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty50) भी गिरावट लेकर 25,546 पर खुला। सुबह 9:27 बजे यह 25,583 अंक पर लगभग सपाट कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1 फीसदी टूट गया। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.60 प्रतिशत फिसल गया जबकि और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.47 फीसदी गिरा।

अमेरिका में भी वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। क्षेत्रीय बैंकों में तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार विवादों को लेकर चिंता के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की। S&P 500 0.63 फीसदी टूटा, Nasdaq 0.47 फीसदी नीचे बंद हुआ और Dow Jones 0.65 फीसदी गिरा।