कोटा। कोटा में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में कक्षा पांचवीं के छात्र अनुज लखारा ने अपनी पहली ही प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। अनुज ने 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में यह सफलता प्राप्त की।
अनुज, पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कार्यरत वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक रविन्द्र लखारा के पुत्र हैं। नयापुरा स्थित रघुराय इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 से 11 अक्टूबर तक कोटा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अनुज ने कोच नवीन मेघवाल के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल कर परिवार एवं रेलवे परिवार का गौरव बढ़ाया है।

