विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी की रणनीति, तीन स्तरों पर होगी घेराबंदी

0
21

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी आक्रामक रणनीति तैयार की है, जिसकी झलक शनिवार को देखने को मिली है। विपक्ष के हर आरोप का मजबूती के साथ जवाब देने के साथ-साथ राजनीतिक नैरेटिव को अपने पक्ष में रखने की भी कोशिश कर रही है।

मुख्य तौर पर देखें तो बीजेपी की रणनीति तीन स्तरों पर है। चुनाव आयोग और देश की चुनावी प्रक्रिया का बचाव करना, विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक रूप से चुनौती देना और संगठन के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की योजना को लागू करने की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी गई – है। साथ ही विपक्षी एकता को लेकर भी पार्टी सवाल कर रही है।

बीजेपी नेताओं ने दिल्ली के प्रदर्शन को अराजकता से जोड़कर विपक्ष को सवालो के घेरे में लाने की कोशिश की है। जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि कांग्रेस समेत दूसरे कई विपक्षी दल अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए यह प्रयास कर रहे है। बीजेपी चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के समर्थन में मुखर होकर खड़ी है और विपक्षी दलो के विरोध प्रदर्शनों को कानून-व्यवस्था और विकास विरोधी के तौर पर प्रचारित कर रही है।

कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब
राजनीतिक लड़ाई के साथ ही बीजेपी अब कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देने की रणनीति भी अपना रही है, जिसकी झलक शनिवार को देखे को मिली। छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से निकाले गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से निकालने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।