नई दिल्ली। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing Phone 3 आपके लिए बेहतरीन डील बन सकता है। लॉन्च के केवल 10 दिन बाद ही इस फोन पर Flipkart पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत सीधे 20,000 रुपये तक कम हो सकती है।
ऐसे में अब यह फ्लैगशिप फोन सिर्फ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nothing Phone 3 (256GB वेरिएंट) की लॉन्च के वक्त कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब Flipkart पर इस पर दो जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहकों को ICICI और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 10,000 रुपये तक का ट्रेड-इन बोनस दिया जा रहा है। दोनों ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक कुल 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, जिससे इफेक्टिव प्राइस करीब 59,999 रुपये रह जाता है।
Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone 3 अपने यूनीक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचान बना रहा है। इसका रियर पैनल अब एक नए Glyph Matrix स्क्रीन के साथ आता है, जो ब्रैंड के पुराने Glyph Interface से एक कदम आगे है। फोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
Nothing Phone 3 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.2GHz तक जाती है। इसमें Adreno 825 GPU, 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस शामिल हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है।

