Stock Market: सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 83190 पर, निफ्टी 25400 के नीचे बंद

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार 10 जुलाई को बढ़त में खुलने के बावजूद लाल निशान में बंद हुए। आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 122 अंक की बढ़त लेकर 83,658.20 पर ओपन हुआ। हालांकि, कुछ ही देर में यह लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के दौरान यह 83,134 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 345.80 अंक या 0.41% की गिरावट लेकर 83,190.28 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी आज बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। लेकिन ठोस ट्रिगर पॉइंट नहीं होने के चलते यह लाल निशान में फिसल गया। अंत में यह 120.85 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 25,355 पर क्लोज हुआ। यह लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन है, जब इंडेक्स गिरावट में बंद हुए हैं।

ट्रंप टैरिफ नीतियों और जून तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपनाते हुए नजर आये। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी।

टीसीएस के पहली तिमाही के नतीजे जारी होने से पहले आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे कमजोर रहने की आशंका और संभावित अमेरिकी व्यापार समझौते पर अनिश्चितता के कारण आईटी शेयरों में गिरावट आई।