Kota Dussehra: ड्रोन शो में दिखेंगे अद्भुत नजारे, ‘गतका’ में हैरतअंगेज कारनामे

0
7

पंजाबी नाइट शो आज, परमिश वर्मा मचाएंगे धमाल

कोटा। Kota Dussehra: राष्ट्रीय दशहरा मेला में शनिवार रात को 8:30 बजे पंजाबी नाइट शो आयोजित किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी गायक, संगीतकार, संगीत निर्माता, अभिनेता और मॉडल परमिश वर्मा सुरीले गीतों से धमाल मचाएंगे। इस दौरान शाम 7 बजे ड्रोन शो आयोजित होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे पंजाबी अखाड़ेबाजों का शो ‘गतका’ आयोजित होगा।

परमिश वर्मा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘पंजाब बोलदा’ फिल्म से की है। उनके गायन करियर की शुरुआत “ले चक मैं आ गया..” से हुई। इसके बाद उन्होंने “तेरे तो बगैर.. लव यू.. गाल नी कहणी.. गड्डी च यार .. कच्चे पक्के यार.. मुंडे पिंड दे.. सरीखे एक से बढ़कर एक पंजाबी हिट गाने दिए हैं। उन्हें पीटीसी पंजाबी की ओर से 2017 में सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक के रूप में सम्मानित किया गया था।

बाल प्रतिभा कार्यक्रम कल
मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि रविवार को रात्रि 8:30 बजे बाल प्रतिभा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मैसेज शुभम ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाएगा। राजवंशी ने बताया कि मेले का समापन सोमवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।