Stock Market: सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 81050 पर और निफ्टी 24800 से नीचे बंद

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर मार्केट में एक बार फिर भूचाल आ गया है। भारतीय शेयर बाजार में आज BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.78% या 638.45 अंक गिरकर 81,050 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,795.75 पर बंद हुआ है।

BSE पर कुल मिलाकर आज 4,178 ट्रेड हुए, जिसमें से 3,416 ट्रेड में गिरावट देखने को मिली। ऐसा ही हालNSE का भी रहा। NSE पर आज टोटल 2,937 ट्रेड हुए, जिनमें से 2,490 ट्रेड्स में गिरावट दर्ज की गई। NSE पर सिर्फ 384 शेयर ही हरे निशान में ट्रेड कर सके। प​श्चिम एशिया में संघर्ष गहराने से विदेशी निवेशक (FPI) अपने शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं। वे चीन के शेयरों में निवेश को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। चीन में सरकारी प्रोत्साहन के दम पर बाजार चढ़ने से विदेशी निवेशकों का रुख उसकी ओर बढ़ गया है।

चीनी मार्केट में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए विदेशी निवेशक (FIIs) लगातार घरेलू शेयर बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। जिसकी वजह से सेंसेक्स में पिछले 6 कारोबारी दिन के दौरान 4786 अंक की गिरावट देखने को मिली है। आज दिन में सेंसेक्स 962 अंक की गिरावट के बाद 80,726 अंक पर आ गया था। वहीं, निफ्टी 24,700 के नीचे लुढ़क गया था।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
आज सबसे ज्यादा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में खरीददारी देखने को मिली है, M&M के शेयर 1.42% बढ़कर 3,060 के लेवल पर कामकाज को समाप्त किए। वहीं, ITC के शेयर 1.33% बढ़कर 510.20 के लेवल पर बंद हुए । इसके अलावा, भारती एयरटेल 1.29% बढ़ोतरी के साथ 1,662 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Infosys के शेयर 0.85% उछाल के साथ 1,934 के स्तर पर कामकाज को विराम दिए हैं।

वहीं, अडानी पोर्ट के शेयर शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 1,355 के लेवल पर बंद हुए। इसके बाद, एनटीपीसी के शेयर 3.5 फीसदी गिरे हैं, जो 415.45 के स्तर पर बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 3.27% गिरकर 770.65 के लेवल पर बंद हुए। इसके अलावा, पावर ग्रीड 2.93% टूटकर 328.95 के स्तर पर बंद हुए। वहीं, एक्सिस बैंक 2.78% कमजोर होकर 1,146 के लेवल पर बंद हुआ।