NEET UG 2024: राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्स

0
4

नई दिल्ली। NEET UG 2024 Round 3 counselling : मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 8 अक्टूबर 2024 को बंद हो जाएगी। नीट यूजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।

चाॅइस लॉकिंग प्रक्रिया 5 से 8 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। राउंड 3 काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्टूबर 2024 को जारी किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट को उन्हें आवंटित हुए कॉलेजों में 12 से 18 अक्टूबर 2024 के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी।

राउंड 3 काउंसलिंग के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपको यूजी मेडिकल सेक्शन में जाना होगा।
  3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा।
  5. अब आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दीजिए।
  6. अब आप रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन फीस को जमा कर दीजिए।
  7. अब आप कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए।

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-

  1. नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
  2. नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड
  3. कक्षा दसवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  4. कक्षा बारहवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  5. फोटो आईडी प्रूफ
  6. 6 से 8 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो तो)
  8. विकलांगता प्रमाणपत्र (अगर लागू हो तो)

एमसीसी शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा (15 प्रतिशत) डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी एम्स संस्थानों, जेआईपीएमईआर (पुडुचेरी और कराईकल) के लिए समिति चार दौर की काउंसलिंग आयोजित करेगी जिसमें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

महाराष्ट्र में 800 मबीबीएस सीटें बढ़ी
महाराष्ट्र में 800 नई सरकारी एमबीबीएस सीटें बढ़ गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने महाराष्ट्र में 8 नए मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी दे दी है। केंद्र की मंजूरी के बाद राज्य में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 41 पहुंच गई है। अंबरनाथ, गढ़चिरौली, अमरावती, वाशिम, जालना, बुलढाणा, हिंगोली और भंडारा में स्थित 8 मेडिकल कॉलेजों को केंद्र सरकार से मंजूरी का इंतजार था।