Stock Market: सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 84300 से नीचे और निफ्टी 25800 पर बंद

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत यानी 33.49 अंक की गिरावट के साथ 84,266.29 पर और निफ्टी50 0.04 प्रतिशत यानी 10.80 अंक गिरावट के साथ 25,800 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स आज 84,257.17 अंक पर और निफ्टी 25,788.45 पर खुला था। बता दें, पेटीएम के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं।