Gold Price: त्योहारी सीजन में आज सस्ता हुआ सोना, जानिए कीमती धातुओं के भाव

0
3

नई दिल्ली। Gold Silver Price: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज भी नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 70,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए, सोने की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 70,579 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 166 रुपये की गिरावट के साथ 70,533 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,579 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,532 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की गिरावट के साथ 81,012 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 80,996 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 81,030 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80972 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुए,जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव सुस्त पड़ गए।Comex पर सोना 2,506.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,507.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,500.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.78 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 27.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।