अमरीका में सोयाबीन का बिजाई क्षेत्र 861 लाख एकड़ रहने का अनुमान, उस्डा रिपोर्ट

0
23

वाशिंगटन। चालू वर्ष के दौरान अमरीका में सोयाबीन का उत्पादन क्षेत्र 861 लाख एकड़ रहेगा और इसमें से 99 प्रतिशत भाग या 852.61 लाख एकड़ में फसल की वास्तविक कटाई होगी।

जब यह रिपोर्ट आई थी उस समय अमरीका में करीब 128 लाख एकड़ या 12.5 प्रतिशत भाग में सोयाबीन की बिजाई होनी बाकी थी। उस्डा का यह क्षेत्रफल का आंकड़ा उद्योग-व्यापार क्षेत्र द्वारा लगाए गए औसत अनुमान से कम है। अमरीका संसार में सोयाबीन का दूसरा सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है।

उस्डा के जून सर्वे में देश के पश्चिमोत्तर भाग में सोयाबीन की फसल को कोई नुकसान नहीं होने की बात कही गई थी क्योंकि वहां वर्षा बाढ़ के बावजूद इसकी हालत स्थिर रही थी। लेकिन कुछ अन्य प्रांतों में फसल को क्षति होने की आशंका व्यक्त की गई थी।

लेकिन कुछ अन्य प्रांतों में फसल को क्षति होने की आशंका व्यक्त की गई थी। भयंकर बाढ़ एवं मूसलाधार बारिश के कारण आयोबा प्रान्त में 99 लाख एकड़, मिनीसोटा में 76 लाख एकड़,

उत्तरी डकोटा में 68 लाख एकड़, नेब्रास्का में 53 लाख एकड़, दक्षिणी डकोटा में 51 लाख एकड़ तथा विस्कोन्सिन प्रान्त में 21.50 लाख एकड़ सहित कुल 368.50 लाख एकड़ क्षेत्र में सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई। यदि इन छह राज्यों में वर्षा-बाढ़ से 2 प्रतिशत फसल के बर्बाद होने का अनुमान लगाया जाये तो वह करीब 7.50 लाख एकड़ के करीब बैठता है।

इसके आधार पर सोयाबीन फसल की संभावित वास्तविक कटाई का क्षेत्रफल 845.11 लाख एकड़ या 91.1 प्रतिशत के समतुल्य रहेगा। सोयाबीन की औसत उपज दर 52 बुशेल प्रति एकड़ के आधार पर कुल पैदावार 4.39 अरब बुशेल होने की उम्मीद है।