सिंगल चार्ज में 300km दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
53

नई दिल्ली। Citroen C3 Aircross EV Launched: यूरोपीय बाजार में सिट्रोएन ने C3 एयरक्रॉस ईवी (Citroen C3 Aircross EV) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 27.4k (24.5 लाख रुपये) रखी है। यह 7 सीटर ऑप्शन में पेश की गई है। फुल चार्ज करने पर यह ईवी 300 किमी. की रेंज ऑफर करती है। यूरोप के लिए सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) मजबूत और मस्कुलर अपील वाली एक शानदार क्रॉसओवर SUV है। कंपनी का इरादा C3 एयरक्रॉस को ICE, हाइब्रिड और EV पावरट्रेन विकल्पों में पेश करने का है।

कीमत: फ्रांस के लिए Citroen C3 Aircross की कीमतें हाल ही में सामने आई हैं। वहां, कंपनी तीनों पावरट्रेन प्योर ICE, हाइब्रिड और प्योर EV ऑफर कर रही है। ICE पावरट्रेन वैरिएंट की प्राइस रेंज EUR 19,400 से शुरू होती है। वहीं, हाइब्रिड पावरट्रेन वैरिएंट EUR 25,500 से शुरू होती है और EV पावरट्रेन वैरिएंट EUR 27,400 से शुरू होती है। ICE के लिए कीमत 17,38 लाख रुपये, हाइब्रिड के लिए 22.85 लाख रुपये और नेट ईवी के लिए 24.55 लाख रुपये है। इसकी तुलना में भारत-स्पेक C3 एयरक्रॉस ICE वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

इंजन : प्योर ICE वैरिएंट प्योर टेक टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 101bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह यूरो 7 एमिशन नॉर्म्स से लैस है। हाइब्रिड वैरिएंट में समान इंजन मिलता है, लेकिन यह एंटीग्रेटेड 28bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह मोटर 48V ली-आयन बैटरी से पावर लेती है और कुल सिस्टम आउटपुट 134bhp है।

अधिकतम रेंज : ये ईवी 44kWh के लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी से लैस है। ये ईवी 145 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। एक बार चार्ज करने पर यह ईवी 300 किमी. की अधिकतम रेंज देती है। ये ईवी हाई रेंज वैरिएंट की घोषणा की गई है, जिसके एक बार चार्ज करने पर 400 किमी. चलने का वादा किया गया है।

वर्तमान में eC3 में 29.2 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 320 किमी. चलने का वादा करती है। सिट्रोएन eC3 एयरक्रॉस (Citroen eC3 Aircross) के लॉन्च होने पर लगभग 40 kWh और 45 kWh की बैटरी का साइज काफी मायने रखता है। कंपनी अपनी बेसाल्ट SUV को डेवलप करने में व्यस्त है, जो टाटा की अपकमिंग कर्व को टक्कर देती है।