ताइवानी कम्पनी ने भारत में लॉन्च किये तीन वैरिएंट में क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक स्कूटर

0
59

नई दिल्ली। Gogoro Crossover Electric Scooter: ताइवान ऑटोमेकर गोगोरो (Gogoro) ने भारत में क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए हैं। गोगोरो ने इस क्रॉसओवर को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें क्रॉसओवर GX250, क्रॉसओवर 50 और क्रॉसओवर S शामिल हैं।

क्रॉसओवर GX250 में 60+ किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 111Km की सर्टिफाइट रेंज के साथ आता है। इसमें 2.5 किलोवाट मोटर (3.35 bhp) दी है। क्रॉसओवर 50 में 5.0 किलोवाट मोटर (6.70 बीएचपी) दी है।

क्रॉसओवर S में 6.4 किलोवाट (6.58 बीएचपी) या 7.2 किलोवाट (9.65 बीएचपी) ऑप्शन मिलते हैं। गोगोरो नेटवर्क वर्तमान में दिल्ली और गोवा में उपलब्ध है। 2024 की पहली तिमाही तक मुंबई और पुणे तक विस्तार करने की योजना है।

वजन : क्रॉसओवर में एक स्टील ट्यूबलर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1400mm व्हीलबेस मिलता है, जो गोगोरो द्वारा तैयार अब तक का सबसे लंबा व्हीलबेस है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 176mm और इसकी बैटरी समेत वजन 126 किलोग्राम है।

डिजाइन: सामने एप्रन से एक उभरी हुई हेडलाइट है। इसमें सामान ले जाने के लिए एक ऑप्शनल रैक भी लगाए गए हैं। ये स्कूटर के दोनों हिस्सों पर मिलता है। इसकी बैक सीट को मोड़कर बैकरेस्ट बनाया जा सकता है। जिसके बाद ये क्रॉसओवर बड़े स्पेस वाला कार्गो बन जाता है।

व्हील: इसमें RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर शॉक एब्जॉर्बर, दोनों सिरों पर 12-इंच के व्हील, 220mm फ्रंट और 180mm रियर डिस्क ब्रेक, एक मिड-माउंटेड मोटर और बहुत कुछ शामिल हैं।

बैटरी: गोगोरो क्रॉसओवर में दो रिमूवेबल बैटरी हैं। हर बैटरी का वजन 10 किलोग्राम है। ट्विन स्वैपेबल बैटरियों के बाव भी सीट के नीचे अच्छा स्टोरेज दिया है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सभी जगह LED लाइटिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ ब्लूटूथ और बहुत कुछ शामिल हैं।