स्कोडा की Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार भारत में, देगी 500 किमी की रेंज

0
178
Skoda Enyaq iV

नई दिल्ली। Skoda कम्पनी की पहली इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। ऐसा पहली बार हुआ जब इसके लुक और फीचर्स को सामने से देखा गया है। इस इलेक्ट्रिक कार को फॉक्सवैगन ID4 और Audi Q4 e-tron के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और 500 किमी से अधिक की रेंज देने का दावा किया गया है। वहीं, यह अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक देगी। तो चलिए, इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं।

लुक: टेस्टिंग के दौरान देखा गया मॉडल Enyaq iV लाउंज ट्रिम है, जो काले और हल्के भूरे रंग की थीम के साथ आता है। Enyaq iV में क्रिस्टल फेस, इल्युमिनेटेड रेडिएटर ग्रिल दी गई है। वहीं, तस्वीरों में देखे गए मॉडल में 19-इंच के प्रोटियस अलॉय व्हील्स, फुल-साइज़ 13-इंच का टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और सीटों पर कंट्रास्ट येलो स्टिचिंग मिलता है। इसके अलावा, लेदर वाले स्टीयरिंग व्हील, सीटों पर कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ पूरे केबिन में लेदर और माइक्रोफाइबर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री देखने को मिलता है।

बैटरी रेंज: भारत में टेस्ट की गई कार में दिए गए बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 77kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है। यह बैटरी पैक 265bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है और सिंगल चार्ज पर 513 किमी की रेंज देने का दावा किया जाता है। यह कार 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक चलने में भी सक्षम है।

लॉन्च टाइम: स्कोडा Enyaq iV इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को भारत में CBU मार्ग से लाए जाने की उम्मीद है और 2023 की शुरुआत में आ सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह Tata Tigor EV, BMW i4, Land Rover Range Rover Sport 2022 और Jeep Meridian से मुकाबला करेगी।